Cg ration card new update 2026

CG राशन वितरण अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक स्कैन से मिलेगा राशन | CG Ration Card New Update 2026

ALL YOJANA LATEST NOTIFICATION NOTIFICATION

CG Ration Card


Sabkhojo app google play store

CG राशन वितरण अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक स्कैन से मिलेगा राशन, जानें पूरी जानकारी | CG Ration Card Update 2026

CG Food Department Update:- छत्तीसगढ़ (CG) खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण प्रणाली (PDS) की पारदर्शिता बढ़ाने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य में OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के माध्यम से राशन का वितरण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब राशन कैसे मिलेगा? जिनका अंगूठा/थंब नहीं आता वे क्या करेंगे? निचे डिटेल्स में जानकारी देखें।

सूचना! अब राशन वितरण OTP द्वारा नहीं मिलेगी, बायोमेट्रिक सत्यापन से ही मिलेगा राशन।

WhatsApp Group Join Now
Whatsapp Channel 30K+ Follow As
Sabkhojo Job APP Download
Post Rating
⚡CG राशन वितरण OTP सिस्टम बंद 2026
» विभाग का नाम खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
» OTP से राशन वितरण बंद जुलाई माह से
» सूचना जारी दिनांक? 12 जून 2026
सूचना देखें


⬇️CG राशन कार्ड OTP से राशन वितरण बंद

◉छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए राशन वितरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
◉अब उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन व्यवस्था को बंद कर दिया गया है।
अब स्कैनर एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

⬇️अब राशन कैसे मिलेगा?

बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Authentication): राशन कार्ड में दर्ज परिवार के किसी भी सदस्य को स्वयं राशन दुकान जाना होगा। त्तथा ई-पॉश (e-PoS) मशीन पर अपना अंगूठा (Fingerprint) या आंखों की पुतली (Iris Scanner) को स्कैन करवाना होगा।
नॉमिनी (Nominee) व्यवस्था (विशेष परिस्थितियों के लिए): अगर किसी परिवार में सभी सदस्य बुजुर्ग हैं, शारीरिक रूप से अक्षम हैं, या किसी बीमारी के कारण उनके फिंगरप्रिंट बिल्कुल मैच नहीं हो रहे हैं, तो विभाग ने नॉमिनी बनाने का विकल्प दिया है।
◉ऐसे हितग्राही अपने किसी भरोसेमंद रिश्तेदार या पड़ोसी को अपना ‘नॉमिनी’ बना सकते हैं।
◉इसके लिए खाद्य विभाग के कार्यालय या संबंधित उचित मूल्य दुकान में आवेदन देकर नॉमिनी का नाम जुड़वाना होगा।
◉नॉमिनी व्यक्ति दुकान जाकर अपने बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए उस परिवार का राशन निकाल सकेगा।

⬇️हितग्राहियों के लिए जरूरी बातें

आधार लिंकिंग अनिवार्य: सुनिश्चित करें कि राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर लिंक (e-KYC) हो, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई दिक्कत न आए।
कोई भी सदस्य जा सकता है: जरूरी नहीं कि जिसके नाम पर कार्ड है वही जाए; राशन कार्ड में नाम दर्ज कोई भी सदस्य जाकर अपना फिंगरप्रिंट दे सकता है। ।

👇राशनकार्ड e-KYC स्टेटस चेक लिंक

Cg Ration Card e-KYC Status Link➲ आपके राशन कार्ड का ई-केवाईसी हुआ है या नहीं? यह जानने के लिए निचे दिए लिंक का उपयोग करके चेक करें-

राशनकार्ड e-KYC चेक लिंक
e-KYC ऐप


👇e-KYC हुआ है या नहीं ऐसे चेक करें?

➲ ऊपर आपको “राशनकार्ड e-KYC चेक लिंक” दिया गया है उस पर क्लिक करें।
➲ जन भागीदारी की ऑफिसियल पेज ओपन होगी जिसमें “राशनकार्ड की जानकारी” पर राशनकार्ड नंबर डालें और विवरण देखें पर क्लिक करें।
Ration 1
➲ सदस्यों के नाम के आगे e-KYC Status (Verified/No) दिखाई देगा, निचे फोटो में दिखाया गया है।
Ration 2
Free test banner ad



⏳ डाउनलोड हो रहा है इन्तजार करें…
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Up