UPSC NDA में 27वीं रैंक

"अगर इंसान को खुद पर भरोसा हो, तो UPSC NDA जैसी कठिन परीक्षा भी पार की जा सकती है।" नंदिनी वायकर ने यह कर दिखाया!

नंदिनी ने UPSC NDA परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल की। फौजी अफसर बनने जा रही हैं।

पिता का सपना था कि बेटी सेना में अफसर बने। नंदिन संकल्प और संघर्ष से सच कर दिखाया।

नंदिनी ने NDA जॉइन करने का निर्णय तीन साल पहले लिया था। लगातार तैयारी करती रहीं।

उनका कहना है कि SSB इंटरव्यू सबसे कठिन था। लेकिन अलग-अलग विषयों पर बोलने की आदत ने उन्हें आत्मविश्वास दिया।

नंदिनी, NDA चयन में तीसरी टॉप रैंकिंग महिला उम्मीदवार बनीं। यह केवल उनकी नहीं, हर लड़की की जीत है।

NDA का सफर मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होगा। पूरी तैयारी पहले से ही कर रही हैं।

नंदिनी के पिता बोले — "वो कई बार टूटी, लेकिन कभी रुकी नहीं। हम हमेशा उसके साथ थे। अब उसका सपना सच हो रहा है।"

नंदिनी आज हर उस लड़की के लिए प्रेरणा हैं जो खुद पर भरोसा रखती है और कुछ बड़ा करने का सपना देखती है।

Job Alert